Singrauli पुलिस का सराहनीय कदम, होली से पहले लौटाए 172 गुम मोबाइल, लाखों की संपत्ति मालिकों को मिली

Singrauli News: होली पर्व से पहले सिंगरौली पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए एक सराहनीय पहल की है। दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल (CEIR) की मदद से पुलिस ने गुम हुए 172 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस पहल से मोबाइल खोने से परेशान लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और पुलिस के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत और पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में की गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर राहुल सैयाम के नेतृत्व में साइबर सेल और विभिन्न थाना-चौकी टीमों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में कुल 172 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। इनमें से 122 मोबाइल पहले ही संबंधित थानों के माध्यम से उनके मालिकों को वापस किए जा चुके थे, जबकि शेष 50 मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान आवेदकों को सौंपे गए। वर्ष 2026 में अब तक सभी 172 मोबाइल सुरक्षित रूप से उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं।

42 लाख का स्मार्ट फोन हुआ बरामद 

Bihar Crime News: होली पर ससुराल जाने से इनकार करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, खुद किया सरेंडर

बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है, जो पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। इस दौरान मोबाइल पाने वाले लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा।

सराहनीय भूमिका

इस अभियान में उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह सहित सायबर सेल व विभिन्न थाना/चौकी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

इसके आलावा सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संचार साथी पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल को ट्रेस किया जा सके। पुलिस की इस पहल को होली से पहले आम जनता के लिए एक खास तोहफा माना जा रहा है।

ये भी पढ़े-

IPS Transfer Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में बड़ा उलट फेर,14 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

Leave a Comment