Singrauli News: तीन माह में 90 करोड़ की कमाई, पंजीयक विभाग ने हासिल किया 60% वार्षिक लक्ष्य

Singrauli News: सरकार के कमाऊ विभागों में शामिल पंजीयक विभाग ने तीन माह में ही इस वित्तीय वर्ष का निर्धारित 152 करोड़ रुपये में से 90 करोड़ रुपये अर्जित कर लिया है। पिछले तीन महीनों में 35 सौ से अधिक जमीन, मकान की रजिस्ट्रीयकर विभाग ने यह रिकार्ड बनाया है।

जिस तरह से रजिस्ट्रियां हो रही है और राजस्व अर्जित किया जा रहा है उसे देखते हुए विभागीय अधिकारी मानकर चल रहे है कि सरकार द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य से दो गुना राजस्व सरकार के खजाने में जमा होगा।

पंजीयक, खजिन, परिवहन, आबकारी जैसे प्रमुख विभाग तय किए गए लक्ष्य को समय पर पूरा कर, इसकी मॉनीटरिंग समय-समय पर विभाग प्रमुखों के अलावा कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा की जाती है। नियमित समीक्षा का ही परिणाम है कि पंजीयक विभाग तीन महीने में वार्षिक लक्ष्य का 60 प्रतिशत राजस्व अर्जित कर लिया है।

एक मुश्त मिली राशि

इन तीन महीनों के दौरान कई रजिस्ट्रियां कंपनियों की हुई जिससे विभाग को एकमुश्त राशि प्राप्त हुई। एक मुश्त राशि प्राप्त होने से वार्षिक लक्ष्य का 60 प्रतिशत हिस्सा 3 महीने में ही अर्जित हो गया। जिला पंजीयक प्रबल प्रताप सिंह और उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार का कहना है कि संपदा 2.0 लागू होने से रजिस्ट्री कराना आसान हो गया है, पहले जो समय लगता था अब कम समय लग रहा है जिससे लोगों का काम आसानी से हो रहा है। विभाग द्वारा पारदर्शी सिस्टम लगू किया गया है ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या न हो।

मोबाइल में मिल रही रजिस्ट्री की कांपी

पहले जहां रजिस्ट्री करवाने के लिए पूरा दिन लगता था वहीं नई व्यवस्था लगू होने से चंद मिंटों में लोग रजिस्ट्रियां करवा कर घर भारतीय रिजर्व बैंक OFD चले जाते है।

रजिस्ट्री होने के बाद लोगों को रजिस्ट्री की कॉपी प्राप्त करने के लिए अब चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि उनके मोबाइल पर पहुंचा दी जाती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश पर लोगों के काम तय समय सीमा में हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जाता है।

Singrauli News: निगाही खदान के बजरंग ड्रैगलाइन में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

Leave a Comment