Free Cylinder Offer: होली के अवसर पर सरकार महिलाओ को दे रही है फ्री में गैस सिलेंडर

Free Cylinder Offer: जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं की होली का त्यौहार अब नजदीक आने वाला है और ऐसे में उत्तर प्रदेश की सरकार उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सिलेंडर दे रहे हैं यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी महिला है और फ्री में गैस सिलेंडर का लाभ लेना चाहती है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्री गैस सिलेंडर हेतु आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताएँगे-

आपको बता दें कि इस बार होली के त्योहार से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री सिलेंडर की सुविधा दी जा रही है. सरकार की ओर से लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की रकम ट्रांसफर की जाएगी. जिससे गैस सिलेंडर आसानी से मिल सके. इस योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को मिलेगा जो उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।

उज्ज्वला योजना का मेन फोकस गरीब परिवारों पर है. खासकर वह महिलाएं जिनके नाम पर गैस कनेक्शन नहीं है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. गांव या सेमी अर्बन इलाके में रहने वाले बीपीएल परिवार इस योजना के दायरे में आते हैं. इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या का प्रमाण देना होता है. SECC 2011 के तहत सूचीबद्ध परिवार, पीएमएवाई ग्रामीण और आयुष्मान कार्ड धारक भी पात्र माने जाते हैं. एससी, एसटी और अति पिछड़ी जनजाति के परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया है.

इन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता

  • अब बात जरूरी दस्तावेजों की तो फ्री सिलेंडर पाने हेतु आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली या पानी का बिल, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक डिटेल्स जरूरी हैं. बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए. क्योंकि सब्सिडी की राशि सीधे खाते में आती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

  • अप्लाई करने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ujjwala2.html पर जाएं।
  • वहां ऑयल कंपनी का नाम चुनें जैसे भारत गैस या दूसरे ऑप्शन. फिर Ujjwala 2.0 New Connection का ऑप्शन चुनकर राज्य, जिला और वितरक की जानकारी भरें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद फैमिली डिटेल्स, बैंक जानकारी और एड्रेस भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन पूरा होने पर एक रेफरेंस नंबर मिलेगा. इसी नंबर के साथ नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आगे की प्रोसेस पूरी की जा सकती है।

ये भी पढ़े-

3 मार्च को भूल कर भी ना खेले Holi, शुरू हो जाएगा चंद्रग्रहण का सूतक

Leave a Comment