Singrauli News:रिहंद डैम के हर्रहवा में नहर में डूबने से युवक की मौत युवक का शव बरामद,पुलिस जांच में जुटी

सिंगरौली :जिले के सासन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हर्रहवा के कैनाल को पार करते समय गहरे पानी में डूबने से एक युवक की आज शाम करीब 4 बजे मौत हो गई। युवक की पहचान बाबूराम शाह उम्र 21 वर्ष पिता स्व.राम प्रसाद शाह निवासी ग्राम भाड़ी टोला के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी बीएल बंसल स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया।
चौकी प्रभारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4 बजे बाबूराम शाह बैल चराने के लिए हर्रहवा नदी के केवट मोहल्ला किनारे पहुंचा। इसी दौरान अचानक वह नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना के बाद संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment