Bihar Crime News: रील बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, 5 साल पहले हुई थी Love marriage, मौत से पहले महिला ने बनाया वीडियो

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर सोशल मीडिया (Instagram) पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी पति कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

रील बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या

घटना हाजीपुर जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव की बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय अंजली चौधरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पूसा इलाके की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि अंजली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी और अक्सर इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

5 साल पहले हुई थी Love marriage

जानकारी के मुताबिक करीब पांच साल पहले अंजली और कुंदन साह ने प्रेम विवाह किया था। अंजली की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी, जिससे उसके दो बेटे भी हैं। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से कुंदन से उसकी जान-पहचान हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद अंजली ने अपने पहले पति को छोड़कर कुंदन से शादी कर ली थी।

परिजनों के अनुसार हत्या से करीब 24 घंटे पहले अंजली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और प्रेम विवाह को अपनी सबसे बड़ी गलती बताया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने और भी सनसनी फैला दी है।

घटना की सूचना मिलने पर पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास से एक प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि कुंदन साह और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर अंजली की हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सिंगरौली में बाइक टकराने के बाद खूनी झड़प, दो युवकों ने तीन लोगों पर किया चाकू से हमला

Leave a Comment