तुरंत इस्तीफा नहीं देंगे नितीश कुमार, अभी एक महीने तक संभालेंगे Bihar की कमान

Bihar politics news: बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें आप लोगों को बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अवि तुरंत अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके नीतीश कुमार (Nitish Kumar Rajya Sabha) अभी कम से कम एक महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। तुरंत इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि सत्ता का यह ऐतिहासिक हस्तांतरण (Transition of Power) बेहद सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से राज्यसभा का नया कार्यकाल शुरू होने जा रहा है, जब मौजूदा सदस्य रिटायर होंगे। ऐसे में यह तय किया गया है कि अगले एक महीने तक नीतीश कुमार ही राज्य की कमान संभालेंगे। यह अवधि इसलिए भी तय की गई है ताकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर नए नेतृत्व के चुनाव और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया बिना किसी जल्दबाजी या राजनीतिक अस्थिरता के पूरी की जा सके।

ये भी पढ़े-

Agniveer Vacancy 2026: अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, भारतीय सेना में 25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Leave a Comment