Singrauli News: सरई में युवक की रहस्यमयी मौत का खुलासा, पत्नी ही निकली पति की कातिल 

Singrauli News: सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। और पुलिस टीम द्वारा अंधी हत्या करने वाले को सरई पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

घटना विवरण एवं मौके पर मिली स्थिति विवरण दिनाक 08/03/26 को चौकी निवास डायल 112 में सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रजनिया कटरा जंगल में रोड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मोटर सायकल के नीचे दबी हुयी हालत में पड़ा हुआ है, सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी निवास, थाना प्रभारी सरई मय थाने के पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मौके पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त अजय वैश्य पिता राजबहोर वैश्य निवासी खंतरा थाना मझौली जिला सीधी म.प्र. के रुप में हुयी। परिजनों को सूचित करने पर मृतक का भाई विनय वैश्य पिता राजबहोर वैश्य उम्र 19 वर्ष खंतरा थाना मझौली जिला सीधी म.प्र. का उपस्थित आकर बताया कि मेरे भाई की पिछले माह 12 फरवरी को ग्राम गन्नई में उमा वैश्य के साथ शादी हुई थी। मेरा भाई अजय कुमार वैश्य दिनाक 07/03/26 को समय करीब 05.00 बजे शाम गांव से ससुराल ग्राम गन्नई जाने के लिये कहकर अकेले मोटर सायकल से निकले थे जो रात मे ना तो ससुराल पहुंचे और न ही घर वापस आये। सुबह जानकारी मिली की ग्राम रजनिया कटरा जंगल में गौशाला के आगे उनकी मृत्यु हो गई है और शादी में मिली मोटर सायकल उनके ऊपर पड़ी हुई है।

उक्त मामले में मौके पर ही पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर परिजनों के समक्ष जांच पंचनामा कार्यवाही की गई, शव निरीक्षण व घटना स्थल का निरीक्षण फोरेन्सिक टीम, एसडीओपी महोदय देवसर की मौजूदगी में किया जाकर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किय गये।

प्रथम दृष्टया मृतक के शव निरीक्षण व घटना स्थल निरीक्षण से मृतक अजय वैश्य की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में होना तथा मृतक का शरीर की चोट व बाईक का ऊपर रखे होने तथा मौके पर मिले भौतिक साक्ष्य, डॉक्टर द्वारा प्राप्त शार्ट पी.एम. रिपोर्ट का अवलोकन करने पर मृतक की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा करना एवं एक्सीडेन्ट का रुप दिखाये जाने के लिये बाइक मृतक के ऊपर डाल देना पाये जाने पर चौकी निवास थाना सरई में प्रथम दृष्टया अपराध क्र. 143/26 धारा 103(1), 238 (ए) बी. एन. एस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

Singrauli News: शादी के 1 महीने बाद युवक की रहस्यमयी मौत, सिंगरौली में बाइक के नीचे मिला शव

पत्नी और उसके प्रेमी व्दारा मिलकर की गई पति की हत्या

अवैध संबंधो में पत्नी और उसके प्रेमी व्दारा मिलकर की गई पति की हत्या मामला सनसनी खेज व अंधी हत्या का होने से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली द्वारा टीम गठित की जाकर तत्काल अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये के इनाम की उद्धघोषणा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के लगातार दिशा निर्देश पर टीम प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी द्वारा मय टीम के अज्ञात आरोपी की पता तलाश पूछतांछ तकनीकी साधनों का उपयोग कर प्रारम्भ की गई, जिसमें मृतक की पत्नी उमा बैस से पूछतांछ करने पर उसके व्दारा बताया गया कि शादी से पूर्व ही अपने प्रेमी अमरबहादुर वैश्य के साथ प्रेम प्रसंग में थी और उसी से ही शादी करना चाहती थी । मृतक अजय की पत्नी उमा अपने घरवालो द्वारा कराये गये शादी से खुश नहीं थी इसलिए मृतक की पत्नी उमा वैश्य व प्रेमी अमरबहादुर वैश्य द्वारा मृतक अजय की हत्या करने की योजना बनाई गई।

तरीका ए बारदात – योजना के तहत दिनांक 07/03/26 को मृतक अजय वैश्य को उसकी पत्नी उमा मिलने के लिये अपने मायके ग्राम गन्नई बुलाई एवं मृतक के आने की जानकारी प्रेमी अमरबहादुर वैश्य को दी, जो अमरबहादुर वैश्य अपने साथी चन्द्रप्रताप वैश्य के साथ उसकी बोलेरो वाहन से मृतक अजय वैश्य की हत्या कारित करने की उद्देश्य से निवास क्षेत्र आकर मृतक का पीछा कर योजनाबद्ध तरीके से रात्रि मे लगभग 09.00-10.00 बजे रजनिया कटरा जंगल गौशाला के आगे सुनसान जगह देखकर अंधेरा का फायदा उठाकर मृतक की मोटर सायकल को अपनी बोलेरो, मोटर सायकल के आगे लगाकर मोटर सायकल रूकवाकर रोड के नीचे ले जाकर दोनों आरोपी व्दारा मौके पर कोई साक्ष्य न मिले इसलिये मेडिकल ग्लब्स पहनकर गमछा से गला घोंटा तथा मृतक के सिर पर पत्थर से बार-बार हमला किया, जिससे मृतक अजय की मौक पर मृत्यु हो गई। हत्या उपरांत मृतक की मोटर सायकल व पत्थर शव के साथ रोड के किनारे नीचे रख दिये थे, जिससे आम जन एवं पुलिस को वाहन दुर्घटना में मृत्यु होना प्रतीत हो। पूछतांछ उपरांत आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त वाहन, पहने हुये कपडे आदि जप्त किये जाकर उक्त आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सरई पेश किया गया है।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी थाना सरई श्री जितेन्द्र सिहं भदौरिया, चौकी प्रभारी निवास उप. निरी सूरज सिह, चौकी प्रभारी निगरी उनि बिनय शुक्ला, उप निरी, नृपेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बरका, उप निरी, अमन वर्मा चौकी प्रभारी तिनगुडी, स.उ.नि त्रिवेणी पाल, प्र. आर. 459 ज्ञानेन्द्र सिंह, प्र.आर. 417 अमरजीत पाल, आर. 79 प्रभात कुमार दुबे, आर. 642 नीरज सिंह, आर. 520 रविराज सिंह, आर. 598 मंगलेश्वर प्रताप सिंह, म. आर. 238 कमला द्विवेदी एवं म.आर. 122 विमला सिंह चौकी निवास एवं सायबर सेल सिंगरौली से उप निरी. पवन सिंह व आरक्षक प्रशांत केशरी का सराहनीय योग्यदान रहा है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: शादी के 1 महीने बाद युवक की रहस्यमयी मौत, सिंगरौली में बाइक के नीचे मिला शव

Leave a Comment