Skoda Kushaq Facelift: भारतीय ऑटो बाजार में SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और इसी बीच Skoda Kushaq Facelift ने अपने शानदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस के चलते खास पहचान बना ली है। यह कार उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्टाइल, पावर और कंफर्ट तीनों चाहते हैं। ये कार माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में एकदम परफेक्ट है, आइये जानते हैं Skoda Kushaq Facelift कार की डिटेल-
Skoda Kushaq Facelift फीचर्स
Skoda Kushaq Facelift कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन (Apple CarPlay/Android Auto),10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर,Skoda साउंड सिस्टम (सबवूफर के साथ),ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल,पैनोरमिक सनरूफ,लेदरेट सीट्स,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स,Google बेस्ड AI असिस्टेंट,सेगमेंट-फर्स्ट रियर मसाजर जैसे अनेको फीचर्स दिए गए है। इसके आलावा इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल,क्रूज कंट्रोल,फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर,रिवर्स कैमरा,ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक,रेन सेंसिंग वाइपर,ऑटो IRVM जैसे अनेको सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।
Skoda Kushaq Facelift इंजन और माइलेज
इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 115 hp की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 150 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलता है।
Skoda Kushaq Facelift कीमत
Skoda Kushaq Facelift की भारत में अनुमानित कीमत ₹11 लाख से ₹19-20 लाख (ex-showroom) के बीच होने की उम्मीद है। इसके 21 मार्च, 2026 को लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसे 6 एयरबैग, अपडेटेड डिजाइन और नए फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसे ₹15,000 में बुक किया जा सकता है।
ये भी पढ़े-
LPG गैस की किल्लत का बिचौलिये उठा रहे फायदा, 1500 में बिक रही टंकी, प्रशासन मौन