28 हजार रुपये सस्ता हुआ TVS iQube, जानें खासियत

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए TVS iQube को कंपनी ने अब पहले से काफी सस्ता कर दिया है। हाल ही में इसकी कीमतों में बड़ी कटौती की गई है, जिसमें कुछ वेरिएंट्स पर लगभग 28,000 रुपये तक की कमी देखने को मिली है।

TVS iQube की खासियत 

TVS iQube
TVS iQube

TVS iQube एक प्रमुख स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो 145 किमी तक की रेंज (IDC), 4.4 kW मोटर, 7-इंच TFT डिस्प्ले, और 32 लीटर बूट स्पेस के साथ आता है। इसके प्रमुख फीचर्स में रिवर्स असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, जियो-फेंसिंग, LED लाइट्स, और SmartXConnect (ब्लूटूथ ऐप कनेक्टिविटी) शामिल हैं।

TVS आईक्यूब की बैटरी कैपेसिटी बढ़ी

आईक्यूब ST के बैटरी वेरिएंट में 0.2kWh की बढ़ोतरी की गई है. जो पहले इसकी अधिकतम बैटरी कैपेसिटी 5.1kWh की थी. इस वैरिएंट के इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज करने में 4 घंटे और 18 मिनट का समय लगता है, और यह 212Km का रेंज प्रदान करता है. इसके अलावा, आईक्यूब ST मॉडल में पिलियन बैकरेस्ट और फ्लाईस्क्रीन भी शामिल है।

TVS iQube की कीमत 

आईक्यूब ST मॉडल के इस 5.3kWh वेरिएंट की कीमत में 25,000 रुपए की कटौती की गई है, और अब इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.85 लाख रुपए से घटकर 1.60 लाख रुपए हो गई है।

माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में एकदम परफेक्ट है Skoda Kushaq Facelift कार, देखें डिटेल

Leave a Comment