MP News : हॉस्टल के खाने में मिली छिपकली? कुक ने सबके सामने खाकर कहा – “ये छिपकली नहीं, शिमला मिर्च है”

MP News :  भोपाल के एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट के हॉस्टल मेस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छात्र ने दावा किया कि उसके खाने में छिपकली जैसी चीज मिली। जब उसने मेस स्टाफ को बताया, तो उन्होंने इस बात को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि यह सिर्फ शिमला मिर्च का टुकड़ा है।

मामला तब और ज्यादा अजीब हो गया, जब एक कुक ने उस चीज को उठाकर सबके सामने खा लिया और कहा कि यह छिपकली नहीं, बल्कि शिमला मिर्च ही है। यह देखकर वहां मौजूद छात्र हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना 22 मार्च की है, जिसका वीडियो छात्रों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही पूरे कैंपस में हलचल मच गई और खाने की क्वालिटी को लेकर बहस शुरू हो गई।

मेस की सफाई और खाने पर सवाल

इस घटना के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि पहले भी कई बार खाने में गंदगी, कीड़े और खराब क्वालिटी की चीजें मिल चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यहाँ देखे वीडियो – Click Here

 छात्रों की मांग क्या है?

गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि मेस कॉन्ट्रैक्टर को हटाया जाए, पूरे मामले की जांच हो और जिन छात्रों को परेशानी हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाए।

 

Singrauli News: मोबाइल उपयोग को लेकर नाराज नाबालिग आधी रात घर से निकली, तीन शहरों में तलाश के बाद पुलिस ने किया सकुशल दस्तयाब

Leave a Comment