Singrauli News : सिंगरौली में नदी से अवैध रेत के साथ ट्रैक्टर पकड़ाया

Singrauli News : सासन चौकी पुलिस ने सरईझर के परास नदी से रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले रंग का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 ए 5734 ग्राम सरईझर स्थित परास पानी नदी से अवैध रेत लोड कर झांझी टोला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हर्रहवा राखड़ डेम के पास घेराबंदी की। इसी दौरान उक्त ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जांच में पाया गया कि ट्राली में लोड रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर कीमत लगभग 6 लाख रुपये एवं रेत कीमत लगभग 5 हजार रुपये सहित कुल 6.05 लाख रुपये का माल जप्त कर लिया। आरोपी चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2), 317(5) एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, प्रआर सुमत कोल, अनिल नवैत, आर राजकुमार शाक्य, प्रवीण तिवारी एवं फतेह बहादुर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Breaking News: दो बस हादसों में 37 मौतें,आंध्र में 13 लोग जिंदा जले, बांग्लादेश में 24 लोगो की डूबकर हुई मौत

Singrauli News: एनएच-39 विस्तार में तोड़े गए थे कमरे, अब तक नहीं हुआ पुनर्निर्माण, दो सौ बच्चे तीन कमरों में ठुंसे, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chaitra Navratri 2026: अष्टमी तिथि पर मॉ महागौरी की हुई पूजा अर्चना, जगह-जगह कराया गया कन्या भोज

Leave a Comment