Singrauli News : सरई के मां धनौजा मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

Singrauli News : श्रीरामनवमीं के पावन अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। नवमीं तिथि के पर हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से मां धनौजा के दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के उपरांत भक्तों ने भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत पारंपरिक रूप से कन्या भोज के साथ की गई, जिसे अत्यंत श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया। इस वर्ष भंडारे का आयोजन तीन अलग-अलग समितियों द्वारा किया गया, जिनमें सोम, मोनू, गोलू, सचिन एवं रिंकू केशरी सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा। वहीं समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी द्वारा पिछले 23 वर्षों से निरंतर भंडारे का आयोजन किए जाने की परंपरा इस वर्ष भी पूरी निष्ठा के साथ निभाई गई।

Singrauli News : सिंगरौली में डेढ़ महीने से बंद है एयर टैक्सी सेवा, अचानक बंद किए जाने से यात्रियों को हो रही मुश्किल

Leave a Comment