Aloo Chaat Recipe In Hindi: आलू चाट एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है, जिसे हर कोई पसंद करता है आलू चाट को घर पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाई जाती है। इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स किया जाता है। स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसमें खट्टी-मीठी इमली की चटनी, हरी चटनी और थोड़ा सा नींबू का रस डाला जाता है। ऊपर से सेव या पापड़ी डालकर इसे सजाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है। चाहें तो इसमें दही या अनार के दाने भी मिलाकर इसे और ज्यादा लाजवाब बनाया जा सकता है। यह चाट हल्की, चटपटी और हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाली डिश है। आइये जानते हैं Aloo Chaat Recipe In Hindi आलू चाट बनाने की आसान विधि-

Aloo Chaat Recipe In Hindi आवश्यक सामग्री:-
- उबले हुए आलू – 3-4
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा)
- हरी मिर्च – 1
- धनिया पत्ती – थोड़ी सी
- नमक – स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच
- चाट मसाला – 1 चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- इमली की चटनी – 2 चम्मच
- हरी चटनी – 2 चम्मच
- सेव या पापड़ी – सजाने के लिए
बनाने की विधि:-

- सबसे पहले उबले आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक बड़े बाउल में आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
- इसमें नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब नींबू का रस, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें।
- ऊपर से सेव या पापड़ी डालकर सजाएं।
- आखिर में हरा धनिया डालकर सर्व करें।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं वार्ड स्तरीय आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर
MP News : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को हुई 20 साल की सजा