Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई। 15 महिलाएं जख्मी हैं। चैत्र के आखिरी मंगलवार की वजह से यहां करीब 20 हजार लोग जुटे थे। मंदिर में न पुलिस थी, न वालंटियर। पुरोहित पैसे लेकर लोगों को गर्भगृह में ले जा रहे थे।
अफरातफरी में एक महिला बेसुध होकर गिर गई। इससे भगदड़ मची। जिले का ज्यादातर पुलिस बल राजगीर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में था। वहां नालंदा विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह था। लापरवाही के आरोप में दीपनगर थाने के एसएचओ सहित 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए हैं। घटना के बाद एडीजी कुंदन कृष्णन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एंबुलेंस भी देर से पहुंची
घटना के बाद ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे। जाम और संकरे रास्ते की वजह से एंबुलेंस आधे घंटे देर से पहुंची। इसके बाद पीड़ितों को सदर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर सुन मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस व पंडा कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव बिना चादर ढके फर्श पर रखने पर परिजन भड़क गए। नारेबाजी कर खिड़कियां तोड़ने लगे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
MP News: तेज रफ्तार कार बनी मौत का कारण, एक की मौत, कई घायल
Singrauli Devsar News: बोरी ओढ़कर आया चोर, 90 हजार पार—देवसर बाजार में अनोखी चोरी से सनसनी