पहला हादसा आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस का ड्राइवर गलत लेन में बस चला रहा था। कुछ दूरी तय करने के बाद बस सामने से आ रहे डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया और बस में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और उसमें सवार यात्री बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके।
इस हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यह बस तेलंगाना के जगतियाल से नेल्लोर जिले के कालिगिरी जा रही थी।
दूसरी घटना बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के दौलदिया टर्मिनल पर हुई, जहां यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग ईद की छुट्टियां मनाकर अपने घर लौट रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे नदी में समा गई।
इस दुर्घटना में 24 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। राहत और बचाव दल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।
Chitrangi News: तीन दशक से बदहाली का शिकार उत्कृष्ट विद्यालय का खेल मैदान