Singrauli News : प्रभारी मंत्री ने 7 करोड़ 95 लाख की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील भवन का किया लोकापर्ण

Singrauli News : प्रदेश सरकार किसानो की सरकार है किसानो के हितार्थ के लिए कई योजनाए संचालित कर उन्हे लाभ प्रदान किया जा रहा हैं। वही उनके खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है। उक्त आशय का उद्गार मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उईके लोक स्वाथ्य यात्रिकी विभाग एवं जिले की पालक मंत्री ने संयुक्त तहसील दुधमनिया भवन के लोकापर्ण के अवसर पर व्यक्त किया।विदित हो कि जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मुख्य अतिथि में एवं श्रीमती राधा सिंह राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अध्यक्षता में 7 करोड़ 95 लाख से निर्मित संयुक्त तहसील भवन दुधमनिया का लोकापर्ण विधिवत पूजा अर्चन कर किया गया।

 उपस्थित किसानो एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुयें प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस संयुक्त भवन के निर्माण से अब 65 गावों के लोगो को लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो एवं आम नागरिको की समस्याओं का निराकरण करने हेतु सायबर तहसील, लोक सेवा गारंटी आदि लागू कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कार्यालयों का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।

 उन्होंने कहा कि जहा गरीबो के लिए आवास की सुविधा वही किसानो के लिए सम्मान निधि प्रदान की जा रही हैं। इसी के साथ महिलाओं का सम्मान बड़ाने हेतु लाडली बहना योजना भी चलाई जा रही है जिसके माध्यम से आर्थिक सहायता देकर महिलाओं का शसक्तिकरण किया जा रहा हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के लिए नए कालेज एवं अस्पताल खोले जायेगे सरकार प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक स्कूल चले हम अभियान चलाया जायेंगा। हमें बेटा बेटी के बीच के अंतर को खत्म करना है। बेटियों को भी बेटो की तरह शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए कोई भी बच्च शिक्षा से वंचित न रहे आप सभी बच्चो का विद्यालय में प्रवेश कराए।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी बाहूल्य क्षेत्रो के समंग्र विकास हेतु सतत कदम उठाते आई है। विकास के कई कार्य संचालित होगे।साथ ही किसानो एवं अन्य नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नई पहल की गई है। आने वाले समय में दुधमनिया में भी महाविद्यालय संचालित कराने का प्रयास किया जायेगा।

 इस अवसर पर विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खंत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह, जनपद पंचायत के अध्यक्ष सिया दुलारी सहित वरिष्ट समाजसेवी आम जन मानस उपस्थित रहें।

Singrauli News : फंदे में झूलता मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी बरगवां पुलिस

Leave a Comment