Holi Bank Holiday 2026: आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टी की लिस्ट

Holi Bank Holiday 2026: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में होली और होलिका दहन का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, और इस अवसर पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इसी कारण बैंक ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि 2 और 3 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर वर्ष बैंक अवकाश की सूची जारी करता है, जिसमें विभिन्न राज्यों और शहरों के स्थानीय त्योहारों के अनुसार छुट्टियां तय की जाती हैं। इसी सूची के अनुसार, इस वर्ष भी होलिका दहन के अवसर पर कुछ चुनिंदा शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि बाकी स्थानों पर सामान्य रूप से बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

2 मार्च को यहां बंद रहे बैंक

Holi Bank Holiday 2026
Holi Bank Holiday 2026

2 मार्च को  होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों—कानपुर और लखनऊ में बैंक शाखाएं बंद रहीं। इन शहरों में स्थानीय त्योहार के कारण अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, देश के अन्य अधिकांश शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहे और ग्राहकों ने अपने जरूरी कार्य पूरे किए।

3 मार्च को इन शहरों में रहेगा बैंक अवकाश

3 मार्च को होलिका दहन के कारण कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें मुंबई, जयपुर, गुवाहाटी, पटना, हैदराबाद, बेलापुर, देहरादून, नागपुर, कोलकाता, विजयवाड़ा, रांची, भोपाल, पणजी और गंगटोक शामिल हैं। इन शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों को शाखा से जुड़े कार्य अगले कार्यदिवस पर ही करने होंगे। हालांकि, इन शहरों के अलावा देश के अन्य क्षेत्रों में बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है।

ये भी पढ़े-

Holika Dahan 2026 Muhurat: इस वर्ष 2 मार्च को मनाया जायेगा होलिका दहन, देखिये आपके शहर का शुभ मुहूर्त

Leave a Comment