Rewa News: स्टेशन की लिफ्ट में 3 घंटों तक फंसे रहे इतवारी ट्रेन से आए 10 यात्री

Rewa News: रेलवे स्टेशन में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इतवारी ट्रेन से आए 10 यात्री यहां लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में फंसे यात्रियों को लगभग 3 घंटे बाद निकाला जा सका।

इस दौरान यहां की व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। सभी यात्रियों के सुरक्षित निकलने पर राहत की सांस ली गई। लिफ्ट में फंसे यात्रियों में एक चिकित्सक सहित 3 साल की मासूम भी शामिल रही।

जानकारी के अनुसार, जिस लिफ्ट में यात्री चढ़े, उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि लिफ्ट के खराब होने के बावजूद कोई संकेत और सूचना बोर्ड आदि नहीं लगाए गए। जानकारी के अभाव में यात्री इसमें चढ़ गए और फंस गए।

ये भी पढ़े-

वाराणसी में अखिल भारतीय ताप विद्युत क्षेत्र सम्मेलन शुरू, सुरक्षा और तकनीकी सुधारों पर मंथन

गांव-गांव पहुंचेगी ‘Diabetes Van’ मोबाइल यूनिट करेगी शुगर, बीपी और कैंसर की जांच

Leave a Comment