Singrauli Gorbi Railway Crossing News: आखिर गोरबी रेलवे क्रॉसिंग से कब मिलेगी निजात, रेलवे फाटक पर हर पल मंडरा रहा खतरा

Singrauli Gorbi Railway Crossing News: पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के आखिरी दो स्टेशनों के सिंगरौली और महदेइया के बीच एलसी/एसपीएल टी 194/1-2 रेल क्रॉसिंग में जाम लगने से निजात नहीं मिल पायी है। वर्षों से एलएचएस बनाने की प्रक्रिया तो ठंडे बस्ते में चली गयी है। रेल मंत्री के 12 घंटे में पुलिया बनाकर आवागमन सुरक्षित करने के निर्देश भी काम नहीं आ रहे हैं। रेल लाइन निर्माण से अब तक लोगों को क्रॉसिंग के दोनों तरफ खड़े होकर ट्रेन के निकल जाने का इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि दिन-प्रतिदिन इस रेलवे क्रॉसिंग में प्रतिदिन आवागमन करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक इस रेलवे क्रॉसिंग से 24 घंटे में 80 से 90 हजार छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं। इतने वाहनों के आवागमन वाली रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास, आरओबी या आम लोगों की सुरक्षित व बेरोकटोक आवागमन की व्यवस्थाएं कर दी जानी चाहिए थीं, जो नहीं हो सकी हैं।

आलम यह है कि लोगों को अब क्रॉसिंग बंद होने पर भी कुछ मिनट का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक फाटक बंद होने पर भी क्रॉसिंग पार करने लगते हैं तो चारपहिया वाहन चालक भी जबरन गेट खुलवाने का दबाव डालते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पूरे दिन लोग अपनी बारी के इंतजार में जूझते रहते हैं, आगे निकलने की होड़ में अन्य वाहन चालकों से तकरार करते रहते हैं।

देशभर में सुविधाजनक पुलिया बनाने के निर्देश

 रेल पटरियों को पार करने में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिल्ली में रेल अधिकारियों के साथ एक वर्कशॉप की। कहाकि रेल पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को मिशन मोड में रोका जायेगा। सुविधाजनक पुलिया बनाई जायेंगी और इसकी व्यापक तैयारियां की जाएं। जहां रेल पटरी के एक तरफ बस्ती है और दूसरी तरफ खेत, विद्यालय, श्मशान या अन्य उपयोगी स्थान है। ऐसे स्थानों पर भी ये पुलिया बनाई जायेंगी।

पूरे वाहन नहीं निकल पाते फिर भी गेट बंद

सिंगरौली क्षेत्र से कोयले के परिवहन के लिए मालगाड़ियां हर 30 मिनट में सिंगरौली और महदेइया के बीच इस क्रॉसिंग से होकर आती-जाती हैं। कई तो शंटिंग के दौरान भी इंजन को इधर-उधर ले जाने के लिए क्रॉसिंग को बंद कर दिया जाता हर 30 मिनट में क्रॉसिंग बंद की जाती है, जिसे खोलने भी आधा से पौने घंटे लग जाते हैं। कई बार तो वाहनों की लंबी कतारें होती हैं और पूरे वाहन नहीं निकल पाते हैं, गेट को फिर से बंद करने की जरूरत पड़ जाती है।

इंजन निकला और पोल के नीचे से घुस गये

मंगलवार की सुबह एक खतरनाक स्थिति देखने में आयी जब रेल के इंजन के निकलते ही उड़ते धूल के गुबार के बीच बाइक सवार महिलाओं को बैठाए हुए निकलने की होड़ में देखे गये। फाटक खुलने से पहले ही वे रेल लाइन पार कर दूसरी तरफ पहुंच गये। उन्हें नहीं मालूम था कि रेल फाटक खुलेगा या अभी बंद रहेगा, मगर रेल लाइन अनाधिकृत रूप से क्रॉस कर गये। गनीमत रही कि फिर फाटक खुला और पोल हटाए गए, तब आवागमन शुरू हो पाया।

Singrauli Vindhyanagar News: बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण दो घंटे बंद रही आपूर्ति

Bihar News: न पुलिस, न वालंटियर…मंदिर में भगदड़ मचने से 8 लोगो की हुई दर्दनाक मौत

Leave a Comment