Singrauli News:एनसीएल ने सीएसआर के तहत दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किया ट्राई-साइकिल का वितरण

 

सिंगरौली:जिले स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सौजन्य से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ट्राई-साइकिल का वितरण किया।

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सिंगरौली और सोनभद्र परिक्षेत्र के 10 दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल दी गई।

दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य — श्रीमती बी. के. दुर्गा

इस अवसर पर कृति महिला मंडल, सिंगरौली की अध्यक्षा श्रीमती बी. के. दुर्गा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस दौरान अपने उद्बोधन में श्रीमती बी. के. दुर्गा ने दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने को सबका नैतिक कर्तव्य बताया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कृति महिला मंडल व ज्योत्सना महिला समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी, श्रीमती रूबी जायसवाल व कृति महिला मंडल व ज्योत्सना महिला समिति की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

ट्राई-साइकिल मिलने से लाभार्थियों के दैनिक जीवन में सीधा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं तथा कार्यों के लिए स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ-जा सकेंगे।इसके साथ ही, ट्राई-साइकिल दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा और आजीविका के नए रास्ते खोलेगी। अब वे बिना किसी बाधा के स्कूल, कॉलेज, बाजार या अपने कार्यस्थल तक पहुँच सकेंगे। इससे उनके समय और ऊर्जा की बचत होगी, जिससे उनका जीवन सुगम और सम्मानजनक बनेगा।

कार्यक्रम में ट्राई-साइकिल प्राप्त करने के पश्चात् लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए एनसीएल को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment