Singrauli News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक

Singrauli News: वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को देखकर एक युवक आक्रोशित हो गया और जान देने की भावना से अचानक पेड़ पर चढ़ गया। जिसके कारण राजस्व टीम के हाथ-पांव फूलने लगे।

काफी मान-मनौव्वल के बावजूद मामला शांत न होने और ग्रामीणों का विरोध उग्र होते देख राजस्व टीम को वापस लौटना पड़ा है। दरअसल, ग्राम पंचायत गजरा बहरा में कई आदिवासी परिवार पिछले 50 साल से वन पेड़ के ऊपर चढ़कर बैठा युवक।

भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। बाद में वह जमीन राजस्व विभाग के नाम हो गई थी। शासन द्वारा उक्त भूमि को अनुसूचित जाति के लोगों को बांटना था। जिसके कारण खाली कराने का आदेश कलेक्टर द्वारा दिया गया था। जिसके परिपालन में राजस्व टीम गुरुवार को बुलडोजर लेकर पहुंची थी। पहले तो आदिवासियों ने बुलडोजर व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का खूब विरोध किया।

इसी बीच एक आदिवासी युवक पेड़ पर चढ़कर कूद जाने की धमकी देने लगा। जिसे देख अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के हाथ-पांव फूलने लगे थे। आदिवासियों ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर न्याय करने की गुहार लगाई है।

Singrauli News: सिंगरौली में महिला सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

Singrauli News: कलेक्टर की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Leave a Comment