Singrauli News: पुलिस थाने के बगल में महीनो से खड़ी संदिग्ध ट्रक में लगी आग, चोरी का बताया जा रहा ट्रक, मोरवा में पदस्थ पुलिसकर्मी ने करवाया था खड़ा

Singrauli News: शनिवार दोपहर नवानगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब नवानगर थाने के बगल में खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने से पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया। संदिग्ध अवस्था में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग की चपेट में नवानगर थाना भी आ जाता। दोपहर करीब दो बजे ट्रक में अचानक आग लगी, आसपास के लोगों ने देखा और तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। ट्रक में लगी आग को बुझाने में पांच दमकल वाहनों को लगाना पड़ा, तब जाकर आग पर काबू पया जा सका। जब तक आग बुझी, तब तक पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया था।

दोपहर के समय ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल वाहन और पुलिस बल भेजकर आग बुझवाई गई है। ट्रक किसका है और किसने खड़ा करवाया, अभी पता नहीं चला है। ट्रक में आग लगने व क्षति होने की शिकायत भी किसी के द्वारा दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

नवानगर थाने की बाउंड्री के पास लंबे समय से ट्रक पार्क था। लोगों की मानें तो ट्रक को मोरवा थाने में पदस्थ एक पुलिस कर्मी ने नवानगर थाने के सामने स्थित अपने आवास के सामने खड़ा करवाया था। महीनों से खड़े ट्रक में आग किस वजह से लगी और किसने ट्रक को खड़ा करवाया था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। ट्रक में आग खुद लगी या लगवाई गई, यह संदिग्ध बना हुआ है। लोगों की मानें तो ट्रक संभवतः चोरी का है, जिसे खुद पुलिसकर्मी ने खड़ा करवाया था। हैरानी इस बात की है कि नवानगर थाने के बगल में महीनों से ट्रक खड़ा था और पुलिस ने यह तक जानने का प्रयास नहीं किया कि आखिर ट्रक कौन खड़ा कर गया और किसका है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सिंगरौली में ‘ड्रग फ्री मिशन’ की शुरुआत, नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान

Singrauli News: सिंगरौली जिले को सदर विधायक ने दी बाईपास सड़क की सौगात, जल्द बनेगी रिंगरोड

Leave a Comment