Singrauli News: राजेश सिंह बने मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

Singrauli News: मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर एवं परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह पांढे की अनुशंसा से श्री राजेश सिंह सिंगरौली को प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति से सिंगरौली सहित प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। श्री राजेश सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्ति के बाद श्री राजेश सिंह सिंगरौली ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: पुलिस थाने के बगल में महीनो से खड़ी संदिग्ध ट्रक में लगी आग, चोरी का बताया जा रहा ट्रक, मोरवा में पदस्थ पुलिसकर्मी ने करवाया था खड़ा

Leave a Comment