Singrauli News: गिट्टी मिक्सिंग मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Singrauli News: सरई के वार्ड नंबर-13 में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक राजेश मिश्रा (32) अपने घर से कहीं जा रहा था। घर से कुछ दूर पर चल रहे नाली निर्माण के कार्य में लगी गिट्टी मिक्सिंग मशीन अनियंत्रित हो गई और राजेश उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। सड़क पर घायल पड़े युवक को

आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस कर्मी।

इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर वैढ़न रेफर किया गया। वैढ़न ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मृत्यु होने से गुस्साये परिजन शव लेकर सरई बाजार पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

लगाया हत्या का आरोप

युवक के परिजनों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और नगर परिषद के सीएमओ द्वारा सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। गिट्टी मिक्सिंग मशीन चलाने वाला चालक जान बूझकर हादसे को अंजाम दिया है। परिजनों की मांग है कि संविदाकार के खिलाफ और सीएमओ के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और राहत राशि दिलाई जाए। युवक की मृत्यु से सरई के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सरई क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन हादसों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए।

घंटों चला हंगामा मंगलवार की शाम से शुरू हुआ चक्काजाम और हंगामा घंटों तक चलता रहा। लोगों का गुस्सा तब और बढ़ गया, जब नगर परिषद के सीएमओ मौके पर नहीं पहुंचे। चक्काजाम कर रहे लोगों का कहना है कि सरई में सड़क, नाली आदि का जो निर्माण कार्य होता है, उसमें सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते हैं। विरोध और हंगामे के चलते कई थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी और पुलिस बल तैनात था। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम समाप्त नहीं हुआ था।

ये भी पढ़े-

Singrauli Waidhan News: महापौर बंगला तिराहे से कॉलेज मोड़ तक सड़क की खोदाई व बिखरी गिट्टी ने किया लोगो को परेशान

UP News: घास काटने गई महिला की करंट से मौत

Leave a Comment