Singrauli News: मोरवा में पुलिस की सख्ती, पैदल मार्च और रोजाना गश्त से सुधर रही बाजार व्यवस्था

Singrauli News: क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भी बाजार में पैदल मार्च कर अनुशासन और कानून का संदेश दिया गया। यहां रोजाना शाम को पुलिस टीम बाजार में सक्रिय नजर आ रही है।

बुधवार शाम को मोरवा पुलिस बाजार, बसस्टैंड, पुराने बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। बसस्टैंड क्षेत्र में पुलिस ने विशेष रूप से व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता से बाजार क्षेत्र में हलचल बढ़ी और व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय लोग देर शाम बाजार में निकल रहे हैं, जिससे इस समय भीड़ और यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह प्रतिदिन शाम को पुलिस बल के साथ बाजार में गश्त कर व्यवस्था संभाल रहे हैं। लगातार निगरानी के चलते राहगीरों को जाम और अव्यवस्था जैसी समस्याओं से राहत मिलती नज़र आ रही है।

ये भी पढ़े-

प्रवेन्द्रधर बने BJP Kisan Morcha के जिला अध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Accident in Dhar: पिकअप में ठूंसे थे 50 मजदूर, स्कॉर्पियो से टकराई पिकअप, 14 लोगो की हुई मौतें, अन्य घायल

Leave a Comment