Singrauli News: बैढ़न कोतवाली परिसर में देर रात हंगामा, शराबी युवक ने पुलिस से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली परिसर में बुधवार देर रात उस समय हंगामा मच गया जब एक शराब के नशे में धुत युवक ने थाने के अंदर ही पुलिसकर्मियों से विवाद शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी शिकायत को लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण उसकी पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पहले थाने के बाहर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद वह सीधे कोतवाली परिसर के अंदर पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उलझने लगा। युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बात बढ़ने पर धक्का-मुक्की भी करने लगा। कुछ देर तक थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और युवक को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर समझाइश के बाद भी जब युवक नहीं माना, तो पुलिस ने उसे काबू में लेकर अलग किया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े-

Sai Diagnostic Centre पर मनमानी वसूली के आरोप, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर सवाल

Leave a Comment