Singrauli News: सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखण्ड स्थित सामुदायिक भवन में ‘प्राकृतिक खेती’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आयोजित किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के विशेष अभियान के तहत संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने की।
इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती सिंह ने प्राकृतिक खेती के अनेक लाभों को रेखांकित किया और कृषकों से आह्वान किया कि वे अपनी भलाई और भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती पर अपनी निर्भरता को अधिक से अधिक बढ़ाएं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और कृषि अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, इनके साथ ही कृषि विभाग और विज्ञान जगत से डॉ. जय सिंह वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश सिंह, कृषि उप संचालक श्री मनोज सिंह तथा सहायक संचालक डॉ. लवकुश सिंह वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र पाठक, श्री प्रमेन्द्रधर द्विवेदी प्रमुख रूप से शामिल थे।भी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती की बारीकियों और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में चितरंगी विकासखण्ड के बड़ी संख्या में आए कृषकों ने सहभागिता की और प्राकृतिक खेती को अपनाने के प्रति उत्साह दिखाया।
Singrauli News: कलेक्टर की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित