Singrauli News: हनुमान मंदिर में हुई चोरी का खुलासा होने पर पुलिस का हुआ सम्मान

Singrauli News: विंध्यनगर स्थित हनुमान मंदिर में विगत माह फरवरी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय मंदिर से हनुमान जी का चांदी का गदा, चांदी का मुकुट एवं दानपात्र में रखी नगदी चोरी कर ली गई थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था।
थाना विंध्यनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गंभीरता से जांच की और  24 मार्च को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सम्पूर्ण चोरी गया सामान बरामद कर लिया। साथ ही इस मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में संतोष का माहौल है। थाना विंध्यनगर क्षेत्र की आम जनता एवं हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा जोन रीवा हेमंत चौहान से मुलाकात की।

Leave a Comment