Singrauli Sai Diagnostic Centre News: सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर में एक बार फिर निजी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मरीजों से मनमाने शुल्क वसूलने और बुनियादी सुविधाओं की कमी के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के नाम पर तय दरों से अधिक राशि ली जा रही है।
आपको बता दें कि सिंगरौली जिले के साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीज से निर्धारित राशि से अधिक रकम वसूल जा रहा है जिससे मरीज को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सामान्य ता और पर अल्ट्रासाउंड जांच की कीमत 600 से ₹700 के बीच होती है लेकिन सिंगरौली जिले के साईं डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों से 1200 रुपये शुल्क वसूला गया। आरोप है कि जांच शुल्क को लेकर कोई स्पष्ट रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई है, जिससे मरीजों को मजबूरी में तय रकम चुकानी पड़ती है।
Sai Diagnostic Centre

साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर यह आरोप सामने आया है कि यहां नियमित Radiologist की मौजूदगी के बिना ही अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कई बार मशीन का संचालन प्रशिक्षित विशेषज्ञ के बजाय अन्य कर्मचारियों द्वारा किए जाने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल चिकित्सा मानकों का उल्लंघन होगा, बल्कि मरीजों की सुरक्षा के साथ बड़ा जोखिम भी माना जाएगा।
मरीजों ने यह भी आरोप लगाया है कि सेंटर में डेटा प्रबंधन की स्थिति अव्यवस्थित है। कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात कर्मचारियों द्वारा मरीजों का नाम और विवरण दर्ज करने में भी त्रुटियां हो रही हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्ची काटने और रिपोर्ट तैयार करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। लोगों का कहना है कि कम लागत में अनुभवहीन स्टाफ रखकर खर्च घटाया जा रहा है, जबकि मरीजों से भारी शुल्क वसूला जा रहा है।
लगातार बढ़ती शिकायतों के बीच अब नागरिकों ने जिला स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सबकी नजर प्रशासनिक कदमों पर टिकी है।
ये भी पढ़े-