Singrauli Waidhan News: शहर को मिलेगा नया लुक, माजन मोड़ से इंदिरा चौक नवजीवन विहार मार्ग का होगा सौंदर्यकरण

Singrauli Waidhan News: शहर की प्रमुख मॉडल रोड माजन मोड से नवजीवन बिहार इंदिरा चौक तक के रोड का निर्माण कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा एवं समय सीमा में गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
9 करोड़ 35 लाख की लागत से DMF Fund की राशि से होने वाले मॉडल रोड के निर्माण कार्य के पूर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान मुख्य सड़क में डाली जा रही सीवरेज एवं वाटर सप्लाई की पाइपलाइन सहित गैसपाइप लाइन के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई। सीवरेज एवं वाटर सप्लाई पाइपलाइन के कार्य की धीमी प्रगति पर एवं बैठक के दौरान दोनों एजेंसियों के प्रोजेक्ट मैनेजर की अनुपस्थित होने पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, समय पर कार्य पूर्ण कराया जाए। ननि आयुक्त ने कहा कि सीवर एवं वाटर सप्लाई पाइपलाइन के कार्य जो मॉडल रोड में चल रहें हैं, उन्हें सम्बंधित एजेंसियां 20 दिवस में पूर्ण कर लेंगी तथा गैस पाइप लाइन का निर्माण कार्य 30 दिवस में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क का निर्माण निर्धारित समय सीमा में 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मॉडल रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए। बैठक के दौरान नगर निगम के आयुक्त सविता प्रधान, कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय सहित नगर निगम के इंजीनियर मौजूद रहे।

Bihar News: न पुलिस, न वालंटियर…मंदिर में भगदड़ मचने से 8 लोगो की हुई दर्दनाक मौत

Leave a Comment