Singrauli News: शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है- राधा, मंत्री एवं विधायक की मौजूदगी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Singrauli News: प्रदेश के शासकीय स्कूलों में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज दिन बुधवार को राज्यमंत्री राधा सिंह  की अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह  एवं जिपं सीईओ जगदीश गोमे की उपस्थिति में शासकीय कन्या उमा  विद्यालय बैढ़न में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री राधा सिंह ने विद्यार्थियों को शासन की ओर से नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों और स्टेशनरी किट का वितरण किया। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा के लिए नि:शुल्क साइकिलें भी प्रदान की। राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है और प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा और उनके नामांकन पर जोर दिया। वहीं कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी प्रवेशी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, खेल को बढ़ावा देने को मद्देनजर रखते हुये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि: शुल्क कोचिंग क्लासेंस प्रदान करने के साथ-साथ सीएसआर मद से स्पोर्ट फैसिलिटी का निर्माण कर खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जायेगा। तथा बच्चो का जहां स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाकर समय-समय पर उन्हे नि:शुल्क दवाओ का वितरण कराया जा रहा है।
वही विद्यालयों में अध्ययनरत 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को शिविर लगाकर एचपीव्ही टीकाकरण भी कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में बने सेल्फी प्वाईट पर बच्चो का उत्साह वर्धन करने के लिए उनके साथ मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा सेल्फी ली गई। इस अवसर पर पार्षद सीमा जयसवाल, डीईओ एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला सहित विद्यालाय के शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं आम जन मानस मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment