Singrauli News: नगर परिषद बरगवां की परिषद बैठक नगर परिषद कार्यालय बरगवां में परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 64 करोड़ 47 लाख 48 हजार 151 रुपये का विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत किया गया।
परिषद बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रस्तुत बजट में नगर परिषद क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए सड़क निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, विद्युत व्यवस्था सुधारने तथा सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई है।
बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक विभिन्न स्थानों पर पीसीसी सड़क निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी की टंकी निर्माण, टीन शेड निर्माण, नवीन सामुदायिक भवन निर्माण, सार्वजनिक उपयोग की आवश्यक सुविधाओं का विस्तार तथा लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मेश्राम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित सिंह सहित नगर परिषद के सभी पार्षदगण एवं अधिकारी मौजूद रहे।
नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले- प्रमिला
परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद बरगवां क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना परिषद की प्राथमिकता है। परिषद द्वारा स्वीकृत सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाएगाए जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत बजट नगर परिषद बरगवां को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकासशील नगर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा परिषद द्वारा भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
ये भी पढ़े-