MP News : भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी करोड़ीलाल अहिरवार को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल ने साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषी करार दिया। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला और नवीन श्रीवास्तव ने पैरवी की। घटना 14 अक्टूबर 2023 की है। पीड़ित बालक अपने अपार्टमेंटकी छत पर छोटी बहन के साथ फुटबॉल खेल रहा था। बॉल नीचे गिरने पर जब वह उसे ढूंढने गया, तो वहां मौजूद आरोपी करोड़ीलाल ने उसे झांसा दिया कि फुटबॉल झाड़ियों में गिरी है और वह ढूंढने में मदद करेगा। मदद के बहाने आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया और वहां बालक के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट 17 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी।
मां की आवाज सुनकर भागा था आरोपी
पीड़ित ने बताया कि काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर छोटी बहन ने मां को सूचना दी। मां ने जब बाहर आकर बालक को आवाज दी, तो उनकी आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बालक ने आरोपी की पहचान करते हुए बताया कि उसने करोड़ीलाल को पहले भी रचना नगर झुग्गी और साई मंदिर के पास देखा था। इसी पहचान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
Singrauli News: सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं वार्ड स्तरीय आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर