Singrauli Chitrangi News: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में बैठक, चितरंगी-दुधमनिया के गोल्ड ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज

Singrauli Chitrangi News: सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में हुई प्री-ऑक्शन कमेटी की बैठक में चितरंगी और दुधमनिया क्षेत्र के तीन नए गोल्ड ब्लॉकों की नीलामी की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान इन ब्लॉकों के पूर्वेक्षण, तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का गहन परीक्षण किया गया।

कमेटी के सामने सुलखान खुर्द बूढ़ाडोल, मटिहानी जम्हिलवा बरगर और बरहवा बगैया गौरहवा क्षेत्रों के प्रस्ताव रखे गए। इनका बारीकी से परीक्षण करने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए अनुमोदन किया गया। अब इन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति के लिए संचालक, प्रशासन एवं खनिकर्म विभाग को भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सिंगरौली जिले में पहले से ही एक गोल्ड ब्लॉक पर काम चल रहा है। इन तीन नए ब्लॉकों की नीलामी और संचालन शुरू होने के बाद जिले में कुल चार गोल्ड ब्लॉक सक्रिय हो जाएंगे। इससे सिंगरौली को खनिज संपदा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी, साथ ही आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बैठक में खनिज, वन और राजस्व विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल और एसडीओ फॉरेस्ट नरेंद्र त्रिपाठी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Singrauli Kanchani News: सरकारी राशन के WhatsApp ग्रुप में ‘चिकन शॉप’ का प्रचार, कचनी में कोटेदार पर उठे सवाल

Singrauli Krishna Singh Parihar: महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार ने पद से दिया इस्तीफा

Leave a Comment