Singrauli News: सिंगरौली जिले के निवास बाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थित एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुकान स्थानीय व्यापारी जितेंद्र सेठ की थी। घटना के समय दुकान में रोजमर्रा के उपयोग का बड़ा स्टॉक मौजूद था, जिसमें खाद्य सामग्री, तेल, दाल, मसाले और अन्य जरूरी सामान शामिल थे। आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अधिकांश सामान को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े-