Singrauli News: नवानगर थाना के समीपी फौजी होटल के समीप आज दिन मंगलवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें तीन बाईक सवार घायल हो गये। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र स्थित फौजी होटल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सुखराम पनिका पिता रंगदेव पनिका उम्र 26 वर्ष निवासी बिन्दुल, रामप्रकाश पनिका उम्र 23 वर्ष एवं दुर्गा पनिका उम्र 22 वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सड़क से उठाकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है कि सुखराम पनिका की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े-