Singrauli News: सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलकेश में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के उपलक्ष्य में आज रविवार को कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुबह गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने सोन नदी से जल भरकर कलश यात्रा निकाली और विधि-विधान के साथ स्थापना की। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं राजगुरु परिवार के सदस्य शामिल हुए।
श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के अनुज सुखेंद्र द्विवेदी एवं माया द्विवेदी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि कल सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें वृंदावन से आये कथा वाचक श्री कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समापन 26 अप्रैल को होगा, जबकि 27 अप्रैल को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़े-