Singrauli News: सिंगरौली जिले की एनसीएल निगाही परियोजना में एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। कांटे के पास कोयला लोड एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ देर तक कामकाज बाधित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में क्षमता से अधिक कोयला लोड किया गया था और आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। यही कारण रहा कि वाहन संतुलन खो बैठा और पलट गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का आरोप है कि परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार हो रही है।
पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन ठोस सुधार नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में बड़े हादसे रोके जा सकें।
ये भी पढ़े-