कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बैढ़न बिलौंजी कॉन्वेंट स्कूल रोड पर 35 वर्षीय युवक राजेश शाह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बीती रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग इस घटना के बाद काफी आक्रोशित हैं।
Singrauli Rajesh Shah Murder Case Video
लगातार अपराधों से बढ़ी दहशत
गौरतलब है कि हाल ही में Bank of Maharashtra की बैढ़न शाखा में हुई डकैती ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब उसी इलाके में हत्या की वारदात ने पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच असंतोष बढ़ा दिया है।
डीजीपी का दौरा, अधिकारियों की बैठक जारी
इसी बीच, Kailash Makwana सिंगरौली पहुंचे हैं और बैंक लूट मामले की जानकारी ले रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
जांच जारी, आरोपियों की तलाश
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश हो सकती है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: 7.30 से 12.30 बजे तक चलेंगी नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं