Singrauli News: दिन के तापमान में वृद्धि व गर्म हवा चलने के कारण बच्चों की तबीयत खराब होने की आशंका को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाएं सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 12 बजे तक संचालित होंगी। शाला संचालन का यह समय 30 अप्रैल तक के लिए प्रभावशील होगा।
कलेक्टर गौरव बैनल ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया, जो समस्त सीबीएसई, आईसीएसई और एमपीबीएसई संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। शैक्षणिक स्टॉफ दोपहर डेढ़ बजे तक विद्यालय में रहकर विद्यालयीन कार्य करेंगे, ताकि परीक्षा मूल्यांकन एवं अन्य कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: पचखोरा मार्ग बंद,सड़क खुदाई से सैकड़ों वाहन फंसे