
यह घटना 17 अप्रैल 2026 को थाना बैढ़न क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरौली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में दिनदहाड़े हुई थी। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:50 बजे अज्ञात बदमाश बैंक परिसर में घुसे और हथियार के दम पर कर्मचारियों एवं ग्राहकों को डराकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास पिस्टल जैसे घातक हथियार थे।

लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों से मारपीट करते हुए उनके मोबाइल फोन छीन लिए और करीब ₹6 लाख नकद लूट लिए। इसके अलावा कैश काउंटर से लगभग ₹14.20 लाख भी लूट लिए गए। इस तरह कुल मिलाकर करीब ₹20.20 लाख की नकदी बदमाशों ने अपने कब्जे में ले ली।
इतना ही नहीं, ग्राहकों द्वारा गोल्ड लोन के रूप में जमा किए गए लगभग 5 करोड़ 50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण भी बदमाश अपने साथ ले गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने बैंक में तोड़फोड़ भी की और भाग निकले। पूरी घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक में डकैती: 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट ले गये 35 लाख
आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्तियों को ₹50,000 का इनाम
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बैढ़न में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
![]()
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने मध्यप्रदेश पुलिस रेगुलेशन के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी या उनके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹50,000 के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़े आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके।
ये भी पढ़े-
सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक में डकैती: 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट ले गये 35 लाख
Singrauli News: पचखोरा मार्ग बंद,सड़क खुदाई से सैकड़ों वाहन फंसे