सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक में डकैती: 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट ले गये 35 लाख

Singrauli Bank Robbery News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महज 15 से 20 मिनट के भीतर पूरे बैंक को बंधक बनाकर करीब 30 से 35 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोना-चांदी लूट लिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

बंधक बनाकर मचाया उत्पात, मैनेजर पर हमला

घटना दोपहर करीब 12:50 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दो नकाबपोश बदमाश बैंक के भीतर दाखिल हुए और देखते ही देखते उनके तीन और साथी हथियार लहराते हुए अंदर आ गए। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लिया। जब बैंक मैनेजर ने विरोध करने का प्रयास किया, तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और बंदूक की बट से उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे के चेहरे

हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बदमाश आसानी से भीतर घुस गए। चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि बदमाशों ने पिस्टल तानकर सबको एक कोने में खड़ा कर दिया और करीब 15 मिनट तक जमकर तांडव मचाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि बाकी चार के चेहरे खुले थे। लुटेरे कल का रखा करीब 14.50 लाख कैश और आज का नया कलेक्शन समेटकर दो बाइकों से फरार हो गए।

जिले भर में नाकेबंदी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक के भीतर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और CCTV फुटेज खंगाले।

Leave a Comment