Singrauli News: सुलियरी सड़क हादसे में 2 युवको की मौत 1 युवक घायल, सांत्वना देने पहुंचे विधायक 

Singrauli News: लंघाडोल थाना क्षेत्र के सुलियरी जंगल चौकी के सामने सड़क के किनारे खड़े एक कोल वाहन से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे से टकरा गये। जिनमें तीन युवको को जिला चिकित्सालय बैढ़न में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
यह घटना गुरूवार-शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम जिला अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुये ढांढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार बीती रात सुलियरी जंगल चौकी के सामने हुई सड़क हादसे में मोटरसाइकिल में सवार होकर आधी रात को घर जा रहे थे कि जिसमें वाहन में सवार राहुल सिंह खैरवार  उम्र 26 वर्ष  निवासी गोरवानी  एवं  लाल बहादुर सिंह खैरवार  उम्र 18 वर्ष,  रामभजन सिंह उम्र 20 वर्ष खड़े कोल वाहन से टकरा गये। जिसमें राहुल एवं लाल बहादुर की मौत हो गई।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment