Singrauli News: 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News: सिंगरौली जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
निवास चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शुक्रवार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भड़सेडी रेलवे पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निवास सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पुष्पराज जायसवाल उम्र 33 वर्ष  निवासी महुआगांव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 27 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जप्त की है।
इस मामले में चौकी निवास में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को विशेष न्यायालय बैढ़न में पेश किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ  पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उक्त कार्रवाई में उनि सूरज सिंह, त्रिवेणी पाल, प्रआर अमरजीत पाल,  आर प्रभात कुमार दुबे, रविराज सिंह, मंगलेश्वर प्रताप सिंह एवं सैनिक रामलखन पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment