Singrauli News: सिंगरौली जिले के प्रवास पर आई सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके ने सूर्या भवन में आयोजित समारोह में हाई स्कूल कक्षा 10वीं एवं हायर सेकण्डरी कक्षा 12वीं परीक्षा वर्ष 2026 में प्रदेश एवं जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके एवं राज्यमंत्री राधा सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को पुष्पमाला, मोमेंटो स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में हाई स्कूल कक्षा 10वीं के अंतर्गत शाउवि बैढ़न के विद्यार्थी खुशी कुशवाहा प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान, दीप्ति पाण्डेय प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में 7वां स्थान एवं प्रमोद कुमार शाह को सम्मानित किया गया। वहीं शा. मॉडल उमावि सिंगरौली के विश्वजीत वर्मा जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान एवं अंगद कुमार बैस, तथा सरस्वती उमावि बैढ़न के नीतिश प्रजापति एवं अंशुमन बैस शामिल रहे।
इसी प्रकार हायर सेकण्डरी कक्षा 12वीं अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न के विद्यार्थी नगवा परवीन, शिवम कुमार शर्मा एवं निकिता शाह सहित अन्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण की पहली सीढ़ी है। यह हमारे विचारों को दिशा देती है और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटल और तकनीकी विकास का है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे नई तकनीकों, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में स्वयं को निरंतर अद्यतन रखें, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।
इसी अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए संबोधित किया। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, ननि देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, जिपं सीईओ जगदीश गोमे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक राम लल्लू बैस सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-