बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 10 करोड़ रुपये के आभूषण और 20 लाख रुपये नकद लूटकर भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर से एटीएस टीम को भी सिंगरौली भेजा गया है। जबलपुर एटीएस टीम फरार चार डकैतों की तलाश में लगी हुई है। पूर्व में इसी तरह की वारदात जबलपुर के सिहोरा में स्थित एक बैंक में भी बिहार, झारखंड की गैंग कर चुकी थी। जबलपुर की घटना में पुलिस ने बिहार, उत्तर प्रदेश से आरोपियों को पकड़ लाई थी। सिहोरा बैंक में हुई डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने में काफी समय लगा था, चार से पांच करोड़ रुपये की डकैती में पुलिस 25 से 30 प्रतिशत माल ही बरामद कर पाई है।
रिमांड पर लिया गया आरोपी नहीं खोल रहा मुंह
बैंक डकैती में शामिल एक आरोपी कमलेश कुमार बिहार में पकड़ा गया था। सिंगरौली पुलिस उसे लेकर आई और रविवार को न्यायालय में पेश कर 8 दिन की रिमांड ली। आरोपी की रिमांड की अवधि पूरी होने जा रही है, लेकिन आरोपी अभी अपना मुंह नहीं खोल रहा है, जिससे अन्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिल रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दस टीमें घटना दिनांक से ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन पुलिस टीमों को अभी सफलता नहीं मिली है।
ये भी पढ़े-