Singrauli News: पिछले 8 महीने से उखड़ी पड़ी शहर की इकलौती मॉडल को नए सिरे से बनाने के लिए लंबे समय से जद्दोजहद चल रही थी। पिछले महीने कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा डीएमएफ से सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। राशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर और सहित अन्य औपचारिकताएं नगर निगम द्वारा पूरी कर ली गई हैं।
निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल को सड़क निर्माण का भूमिपूजन करा दिया जाएगा ताकि बरसात के पहले-पहले सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाए, लेकिन 20 अप्रैल से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने के होने के पीछे की मुख् मुख्य वजह सीवर लाइन और गैस पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा न होना बताया जा रहा है। यानी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने में अभी कुछ समय और लग सकता है।
मई में हो सकती सड़क निर्माण की शुरुआत

गौरतलब है कि पहली ही बरसात में माजन मोड़ से लेकर विंध्यनगर तक की सड़क जगह-जगह से उखड़ गई थी। पूरी बरसात लोगों को गड्ढे से भरी सड़क पर चलना पड़ा था। गणेश उत्सव, नवदुर्गा उत्सव और दशहरा जैसे जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलकर लोगों को मनाना पड़ा था। उम्मीद थी कि बरसात बाद सड़क की सुध ली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच जिले में कलेक्टर गौरव बैनल की पदस्थापना हुई और उन्होंने सड़क की हालत को देखा और सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया। कलेक्टर का कहना है कि सड़क निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मई माह के प्रथम सप्ताह में निर्माण कार्य का भूमिपूजन हो जायेगा। यानी शहरवासियों को कुछ दिन और गड्डों में चलना होगा।
गैस पाइप लाइन और सीवर लाइन बिछाने के काम में लगे संविदाकार द्वारा मॉडल रोड में समय पर काम पूरा नहीं किया गया है, जबकि दोनों संविदाकारों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि 20 अप्रैल तक हरहाल में मॉडल रोड में किए जाने वाले काम को पूरा कर लें। दिया गया समय निकल गया, लेकिन सीवर और गैस पाइप बिछाने का काम पूरा नहीं हो पाया है, ऐसे में दोनों संविदाकारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
गड्ढे में तब्दील मॉडल रोड।
ये भी पढ़े-