Bank of Maharashtra Robbery: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती में उपयोग की गई बाइक तक का भी नहीं लग पाया सुराग

Bank of Maharashtra Robbery: पिछले शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शहर के बीचोंबीच स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की वारदात हुई थी। आज शुक्रवार है यानी डकैती की वारदात हुए एक सप्ताह हो गये और पुलिस अभी तक वारदात में आरोपियों द्वारा उपयोग की गई बाइक तक का सुराग नहीं लगा पाई है, जबकि बैंक डकैती में शामिल एक आरोपी कमलेश कुमार ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया है कि जिन दो बाइक में सवार होकर पांचों आरोपी शहर से भागे थे, उस बाइक को छत्तीसगढ़ बलंगी के जंगल में फेंक दिए थे। पुलिस पिछले कई दिनों से बाइक की तलाश में लगी हुई हुई है, लेकिन अभी तक जंगल में फेंकी गई दोनों बाइकें नहीं मिली हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 10 करोड़ रुपये के आभूषण और 20 लाख रुपये नकद लूटकर भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर से एटीएस टीम को भी सिंगरौली भेजा गया है। जबलपुर एटीएस टीम फरार चार डकैतों की तलाश में लगी हुई है। पूर्व में इसी तरह की वारदात जबलपुर के सिहोरा में स्थित एक बैंक में भी बिहार, झारखंड की गैंग कर चुकी थी। जबलपुर की घटना में पुलिस ने बिहार, उत्तर प्रदेश से आरोपियों को पकड़ लाई थी। सिहोरा बैंक में हुई डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने में काफी समय लगा था, चार से पांच करोड़ रुपये की डकैती में पुलिस 25 से 30 प्रतिशत माल ही बरामद कर पाई है।

रिमांड पर लिया गया आरोपी नहीं खोल रहा मुंह

बैंक डकैती में शामिल एक आरोपी कमलेश कुमार बिहार में पकड़ा गया था। सिंगरौली पुलिस उसे लेकर आई और रविवार को न्यायालय में पेश कर 8 दिन की रिमांड ली। आरोपी की रिमांड की अवधि पूरी होने जा रही है, लेकिन आरोपी अभी अपना मुंह नहीं खोल रहा है, जिससे अन्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिल रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दस टीमें घटना दिनांक से ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन पुलिस टीमों को अभी सफलता नहीं मिली है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान, रीती का विपक्ष पर वार, 33% आरक्षण पर गरमाई राजनीति

Singrauli News: मॉडल रोड निर्माण कार्य की बढ़ी तिथि, 20 अप्रैल को होना था भूमिपूजन, अभी सीवर और गैस पाइप लाइन का काम नहीं हुआ पूरा

Leave a Comment