Singrauli News: चितरंगी के कोरसर में नाती ने लाठी से पीटकर की 80 वर्षीय बाबा की हत्या

Singrauli News: सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर कोठार में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 80 वर्षीय रजई कोल की उनके ही नाती ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमप्रकाश कोल (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय संतोष कोल, ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर में केवल वह और उसके बाबा मौजूद थे। अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे।ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था और कई बार लोगों पर हमला करने की कोशिश भी कर चुका था।

आशंका है कि इसी के चलते उसने यह घातक कदम उठाया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर उप निरीक्षक आर.के. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक सतीश दीक्षित, राजेश मिश्रा, रमेश कोल एवं आरक्षक जितेंद्र तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: तेज गर्मी से बच्चों की सेहत पर खतरा, अभिभावकों ने कलेक्टर से की स्कूलों में छुट्टी की मांग

Morwa–Jayant Expressway: एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना से गई युवक की जान, विरोध में ग्रामीणों ने कांटा मोड़ पर लगाया जाम

Leave a Comment