Singrauli News: तेज गर्मी से बच्चों की सेहत पर खतरा, अभिभावकों ने कलेक्टर से की स्कूलों में छुट्टी की मांग

Singrauli News: सिंगरौली  जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप शुरू हो जाती है और दोपहर बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बावजूद कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
छोटे बच्चों (नर्सरी से 5वीं तक) को भले ही अवकाश दे दिया गया हो, लेकिन बड़े बच्चों को इस तपती गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह 7:30 बजे स्कूल का समय निर्धारित होने के बावजूद बच्चों को तैयार करने, स्कूल छोड़ने और वापस लाने के दौरान तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
दोपहर तक तापमान और अधिक बढ़ जाता है, जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बना हुआ है। मिश्रा पाली क्लीनिक के संचालक डॉ. डीके मिश्रा के अनुसार भीषण गर्मी में बच्चों और बड़ों दोनों को लू व डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। पर्याप्त पानी पिएं, धूप से बचें, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करें,  ताकि स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके। ऐसे में अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी अस्थायी रूप से छुट्टी दी जाए या फिर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएं।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment